आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन अब टाइटैनिक का हर कोना साफ़-साफ़ दिखने लगा है! 1912 में अटलांटिक महासागर में डूबा यह जहाज़, जिसमें 1500 से ज़्यादा लोग सवार थे, अब पहले से कहीं ज़्यादा साफ़ और विस्तार से देखा जा सकता है।
नेशनल जियोग्राफिक ने टाइटैनिक के मलबे का अब तक का सबसे बारीक और सटीक थ्री-डी डिजिटल मॉडल जारी किया है।
ये स्कैन 2022 में मैगेलन नाम की एक कंपनी ने समुद्र की गहराई में जाकर तैयार किया था।
इसमें ‘रोमियो’ और ‘जूलियट’ नाम के दो रोबोट्स ने तीन हफ्तों तक काम करते हुए 7 लाख से ज़्यादा तस्वीरें खींचीं और लाखों लेज़र माप लिए, जिससे कुल 16 टेराबाइट्स का डेटा तैयार हुआ।
इस थ्री-डी स्कैन की खास बात ये है कि इसमें यात्रियों के छोड़े गए जूते, खिलौने और दूसरी चीज़ें भी साफ दिखाई देती हैं जैसे समय वहीं थम गया हो!
https://www.youtube.com/watch?v=OOWPGESQv5s
No comments:
Post a Comment